कोरोना टीकाकरण से मिले आत्मविश्वास के बाद अब आईआईटी और एनआईटी ऑफलाइन मोड की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी शुरुआत दीक्षांत समारोह से की जा रही है। आईआईटी दिल्ली और एनआईटी आंध्र प्रदेश में दीक्षांत समारोह में पारंपरिक तरीके से छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता की डिग्रियां दी जाएंगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टीकाकरण के चलते कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। इसलिए दीक्षांत समारोह ऑफलाइन मोड में करने का फैसला किया गया है। आईआईटी दिल्ली और एनआईटी आंध्र प्रदेश ने अपने परिसरों में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की घोषणा कर दी है। हालांकि इस दौरान कोरोना संबंधी डाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाएगा। दोनों संस्थानों में 13 नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।