दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार को अनोखे ढंग से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। वे सोमवार को राजधानी के अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचे और वहां नवजात बच्चियों के माता-पिता के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इसके बाद बच्चियों और उनके माता-पिता दोनों को वेलकम किट्स बांटे गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि बच्चियां हमारी सामाजिक व्यवस्था की सबसे आवश्यक अंग हैं। इनके जन्म को एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। ऐसा वातावरण बनाया जाना चाहिए जिससे बच्चियों को जन्म लेने, उनके पढ़ने-लिखने से लेकर अपना मनपसंद व्यवसाय तक पहुंचने में कोई बाधा न आए। जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी बच्चियों को सर्वोत्कृष्ट तरीके से जन्म लेने के अवसर देने और उन्हें शिक्षित करने के लिए संकल्पित है।