फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- कैंसर के इलाज में भारत विकसित देशों से पीछे नहीं

Sun, 15 May 2022 08:04 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैंसर को लेकर लोगों में अनभिज्ञता और उदासीनता को कम करने और इस रोग के प्रति उन्हें जागरूक बनाने, शिक्षित करने, इससे संबंधित मिथकों को मिटाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पीएचडी हाउस में शनिवार को डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल व कैंसर फाउंडेशन की ओर से संवेदना- 2022 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सही समय पर कैंसर की पहचान और इलाज को लेकर चर्चा की। जैन ने कहा कि लोग इस बीमारी के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं  हैं। कैंसर के इलाज में भारत कहीं भी विकसित देशों से पीछे नहीं है। साथ ही कैंसर का प्रभावी और किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार की भूमिका के बारे में बताया।

विज्ञापन


जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर एक भयानक बीमारी के रूप में उभरकर सामने आया है। इसकी चपेट में हर वर्ष सबसे अधिक लोग आते हैं और समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण सर्वाधिक लोग असमय ही मर जाते हैं। यह एक ऐसा रोग है, जो किसी भी उम्र में हो सकता है। कैंसर के कई प्रकार हैं, लेकिन इनमें स्तन, सर्वाइकल, ब्रेन ब्लड, मुंह व गले का कैंसर प्रमुख है। अगर हमें देश को कैंसर मुक्त राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले इस रोग से जुड़े मिथकों व विकृत मानसिकता को मिटाने के लिए जन जागृति कार्यक्रम में तेजी लानी होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंसर को लेकर लोगों में अनभिज्ञता और उदासीनता को कम करने और इस रोग के प्रति उन्हें जागरूक बनाने, शिक्षित करने, इससे संबंधित मिथकों को मिटाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।

जैन ने मेडिकल कॉलेज की भूमिका पर कहा कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज कैंसर पीड़ितों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण, विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है। जहां एक ओर सरकार ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज खोलने की पहल की है, वहीं, कैंसर के मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं और काउंसिलिंग सेवाएं सुनिश्चित करने में भी पूरा योगदान दे रही है। कार्यक्रम के दौरान रोटरी फाउंडेशन के महासचिव अजय नारायण ने कैंसर फाउंडेशन की गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें