फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दिल्ली सरकार ने डेंटल सर्जन कैडर गठन को दी मंजूरी, दंत चिकित्सकों की सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

Sun, 15 May 2022 07:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए डेंटल सर्जन कैडर के गठन का निर्णय लिया है। यह दिल्ली में दंत चिकित्सकों के लिए इस तरह का पहला कैडर है। केजरीवाल सरकार के इस कदम से पिछले दो दशकों से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे दंत चिकित्सक अब नियमित हो पाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अस्थायी रूप से सेवा कर रहे दंत चिकित्सकों के लिए पक्की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली सरकार ने डेंटल सर्जन कैडर के गठन की मंजूरी दे दी है। इससे दंत चिकित्सकों की नियमित भर्ती में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए डेंटल सर्जन कैडर के गठन का निर्णय लिया गया है। यह दिल्ली में दंत चिकित्सकों के लिए इस तरह का पहला कैडर है। केजरीवाल सरकार के इस कदम से पिछले दो दशकों से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे दंत चिकित्सक अब नियमित हो पाएंगे। दंत चिकित्सक कई वर्षों से कैडर गठन करने की मांग कर रहे थे।

सर्जनों की भर्ती के करीब 23 वर्षों के बाद डेंटल कैडर नियमों को अधिसूचित किया गया है। ये दंत चिकित्सक साल 1998 में अस्थायी तौर पर नियुक्त किए गए थे। तब से दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डेंटल सर्जन कैडर के गठन को लेकर दंत चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल निरंतर इस बात की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दंत चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से बात की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में दंत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया था। इसी समिति की मांग पर विचार विमर्श करते हुए केजरीवाल सरकार ने कैडर के गठन को मंजूरी दी है। इस समिति के सदस्य डॉ जहीरुद्दीन, डॉ हरप्रीत ग्रेवाल, डॉ अनिल मित्तल और डॉ विंक्रांत मोहंती ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का शुक्रिया अदा किया।

कैडर के गठन से दंत चिकित्सक खुश

दंत चिकित्सकों का कहना है कि दिल्ली में अभी तक ऐसा कोई कैडर नहीं था। केजरीवाल सरकार ने दो दशकों से उठाई जा रही उनकी मांग और कैडर के गठन का सपना पूरा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें