दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को मंकीपॉक्स का नोडल सेंटर बना दिया है। हालांकि अभी दिल्ली में दूर-दूर तक ऐसे किसी मामले की खबर नहीं है, लेकिन सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है।
देश में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के साथ ही दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को मंकीपॉक्स का नोडल सेंटर बना दिया है। हालांकि अभी दिल्ली में दूर-दूर तक ऐसे किसी मामले की खबर नहीं है, लेकिन सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार कोरोना की तरह इस बार गलती नहीं करना चाहती। इसलिए पहले ही अस्पताल में आइसोलेशन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मंकीपॉक्स के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की जांच एलएनजेपी अस्पताल में ही होगी।
मालूम हो कि देश में इस बीमारी का पहला मामला केरल में सामने आया है। जब केरल के कोल्लम में रहने वाले 35 वर्षीय एक शख्स में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद तत्काल ही दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को आइसोलेशन और इलाज से संबंधित निर्देश दिए हैं।