यह कोर्स करने के लिए राजधानी की 17-30 आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक संस्था से करार किया है। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार की महिलाओं की आगे बढ़ाने की योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
दिल्ली स्किल एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी राजधानी की 100 महिलाओं/ट्रांस महिलाओं को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में एडवांस स्तर का डिप्लोमा देगी। यह कोर्स करने के लिए राजधानी की 17-30 आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक संस्था से करार किया है, जो महिलाओं को 20 महीने का विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें बाजार के अनुकूल कार्य करने में दक्ष बनाएगी। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार की महिलाओं की आगे बढ़ाने की योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रोग्रामिंग में दाखिला एक परीक्षा के माध्यम से होगा। कोर्स की शुरुआत दिसंबर 2021 से होगी। इस कोर्स को करने के बाद महिलाओं को संस्था के माध्यम से शुरुआती प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि यह कोर्स करने के बाद वंचित वर्ग की ये महिलाएं बाजार की जरूरतों के अनुसार काम करने में दक्ष हो सकेंगी।