फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मंडोली जेल में गैंगवार, कैदी की चाकू घोंपकर हत्या

Sun, 31 Oct 2021 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार दोपहर को मारा था चाकू, इलाज के दौरान शनिवार को तोड़ दिया दम, हर्ष विहार में हत्या का मामला दर्ज। 
विज्ञापन
Mandoli jail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की जेलों में गैंगवार में हमले लगातार जारी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली जेल में शुक्रवार दोपहर गैंगवार में दो कैदियों ने एक अन्य कैदी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महेश उर्फ मन्नू (40) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके सिर व गर्दन में गंभीर चोट लगी। महेश को पहले जेल के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हर्ष विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरोपी रघुनाथ उर्फ विक्की और गोलू उर्फ इमरान को महेश की हत्या के मामले में औपचारिक गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। पुलिस की एक टीम जेल जाकर मामले की जांच में जुटी थी। महेश के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अवैध हथियार के करीब सात मामले दर्ज थे। खुद आरोपी महेश ने तिहाड़ जेल में एक कैदी को चाकू मार दिया था।

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.20 बजे मंडोली जेल नंबर-15 में एक कैदी को चाकू मारने की सूचना मिली। जेल प्रशासन ने ही कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया। जेल वार्डर राजेश ने बताया कि पहले से अलग-अलग मामलों में बंद रघुनाथ उर्फ विक्की और गोलू नामक बदमाशों ने किसी धातु से बनाए गए चाकूनुमा हथियार से महेश के सिर व गर्दन पर हमला किया था। 
विज्ञापन


हर्ष विहार थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। शनिवार को उसकी मौत के बाद मामला हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी महेश और उसका गैंग बेहद दबंग किस्म के कैदी थे। जेल में वह रघुनाथ उर्फ विक्की के दोस्त गोलू उर्फ इमरान के साथ मारपीट करता था। जेल में बंद रोहित चौधरी गैंग के रघुनाथ को यह बात पसंद नहीं थी। वहीं पहले एक मामले में जब महेश तिहाड़ जेल में बंद था, उस समय उसने रघुनाथ के एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया था।

इस बात से भी रघुनाथ नाराज था। माना जा रहा है कि इसका बदला लेने के लिए ही रघुनाथ ने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार करोल बाग थाना पुलिस महेश को एक मामले में 27 अक्तूबर को रिमांड पर लेकर गई थी। शुक्रवार दोपहर को ही रिमांड खत्म होने के बाद वह जेल में आया था। जेल में आते ही आधे घंटे के भीतर रघुनाथ व इमरान ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महेश के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी है। रविवार को  शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें