बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोटों में मौत की सजा पाने वाले इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों में से चार बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए थे। गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले का करीब 14 साल बाद फैसला आया है।
विशेष अदालत ने सभी दोषियों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि 11 को आजीवन कारावास की सजा मिली है। सजा पाने वाले आतंकियों में से पांच यूपी के आजमगढ़ से हैं और यह सभी एक ही इलाके सरायमीर के हैं, जबकि चार आतंकवादियों को दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।