फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subsidy Benefit : दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए अगले महीने भरना पड़ सकता है एक फॉर्म

Fri, 17 Jun 2022 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाने या इस राहत को बंद करने के लिए अगले महीने से एक फॉर्म भरना होगा। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 1 अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सॉफ्ट और हार्ड दोनों रूपों में उपभोक्ताओं को एक फार्म दिया जाएगा जिसमें सब्सिडी मांगने या 1 अक्टूबर के बाद इसे बंद करने के लिए  "हां" और "न" का विकल्प होगा। 
विज्ञापन


उपभोक्ता अपने बिजली बिल के साथ अगले महीने से अपने मुद्रित विवरण के साथ फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उन्हें सब्सिडी प्राप्त करने के बारे में "हां" या "नहीं" लिखना होगा।

आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ताओं को सब्सिडी सरेंडर करने के विकल्प से सब्सिडी राशि को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है जो बीते कई वर्षों से बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें