फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कहर: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर लग सकती है रोक, 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Tue, 04 May 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अथॉरिटी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू रिडेवलपमेंट प्रोजक्ट द्वारा किए जा रहे सभी निर्माण गतिविधि रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट 17 मई को इस पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
delhi high court - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली हाईकोर्ट से सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। अथॉरिटी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू रिडेवलपमेंट प्रोजक्ट द्वारा किए जा रहे सभी निर्माण गतिविधि रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में बताया गया है कि कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। बावजूद इसके सेंट्रल विस्टा परियोजना का काम चल रहा है, ऐसे में मजदूरों और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। जितनी जल्दी हो सके इस निर्माण कार्य को रोक दिया जाए।  हाईकोर्ट 17 मई को इस पर सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन

नए संसद भवन का निर्माण 
दरअसल, मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का एक हिस्सा 2022 तक बनकर तैयार होना है। करीब 20,000 करोड़ रुपए की लागत से एक नए संसद भवन का निर्माण करना है। जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा उस समय तक इस योजना को अंतिम रूप देना है। महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद 3.2 किलोमीटर के क्षेत्र को पुनर्विकास करना है, जिसमें एक नए त्रिभुजाकार संसद भवन का निर्माण होना है। पिछले साल सितंबर में पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। जिसके बाद से यह निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
  दिल्ली में लॉकडाउन, लेकिन परियोजना का काम चालू
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी तेज से फैल रही है। कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है, दिल्ली में भी पिछले 12 दिनों से लॉकडाउन जारी है, लेकिन विस्टा प्रोजेक्ट का काम चालू है, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, मिस्त्री और अन्य लोग काम कर रहे हैं। लेकिन कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इस परियोजना को रोक लगाने की मांग की गई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें