दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि संक्रमण के चलते अभी भी मरीजों की मौतें हो रही हैं। बीते एक दिन में ही तीन मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। वहीं दिसंबर 2021 के बाद पहली बार राजधानी में एक दिन के दौरान 200 से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में 158 नए मामले सामने आए। वही 321 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई थी। विभाग के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना की जांच के लिए 32,469 टेस्ट हुए, जिसमें दैनिक संक्रमण दर 0.49 फीसदी पाई गई। इसी के साथ राजधानी में 18,61,870 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,34,638 मरीज ठीक हुए जबकि 26,137 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।