फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ईडी का फर्जी समन भेज उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, असम राइफल्स के हेड कांस्टेबल सहित नौ गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 11:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली समेत देश के बड़े व्यापारियों को ईडी का फर्जी सम्मन भेज कर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

 
विज्ञापन
ईडी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली समेत देश के बड़े व्यापारियों को ईडी का फर्जी सम्मन भेज कर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने अब तक कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में असम राइफल्स के एक हेड कांस्टेबल सहित नौ लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम रविंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली के एक वकील समेत कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा


 

पुलिस ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड के पास से 12 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। पुलिस अब मोबाइल फोन कॉल डिटेल और इसके नंबर के आधार पर अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

 

बता दें कि ये गिरोह बड़े- बड़े व्यापारियों को ईडी का फर्जी समन भेजकर पैसे की उगाही करता था। क्राइम ब्रांच ने मुंबई, वेस्ट बंगाल, यूपी और दिल्ली में छापेमारी कर अब नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन ने शिकायत में बताया था कि कुछ लोग ED का फर्जी नोटिस भेजकर उससे करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं। व्यापारी की शिकायत पर बाद क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें