फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस आयुक्त की चेतावनी, गैंगस्टरों को जेल मे मोबाइल चलाना पड़ेगा भारी

Fri, 01 Oct 2021 08:42 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना गैंगस्टरों को अब भारी पड़ेगा। इनके खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
राकेश अस्थाना, सीपी दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना गैंगस्टरों को अब भारी पड़ेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ अब फिर से अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले गैंगस्टरों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और तिहाड़ प्रशासन के बीच अच्छा तालमेल है। हमने जेल में फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कुछ उचित कदम उठाए हैं। विभिन्न आपराधिक गिरोहों के कुछ सदस्य जेलों के बाहर हैं और उनके निर्देश पर जेल के अंदर के गैंगस्टर अपराध कर रहे हैं।

राकेश अस्थाना ने कहा कि टीम गठित करने के लिए बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जब भी ऐसी चीजें हों और जो कोई भी साजिश करे, चाहे वह जेल के बाहर से हो या अंदर से, उसकी पहचान की जाए और उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ अपराधियों की पहचान की है जो जेल से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्थाना ने कहा कि शहर में या शहर के बाहर सक्रिय सभी गैंगस्टरों के खिलाफ न केवल दिल्ली पुलिस बल्कि पड़ोसी राज्यों की राज्य पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अब दिल्ली में संगठित अपराध नहीं होने दिया जाएगा। गैंगस्टरों से जुड़े लोगों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ उचित और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें