फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय बोले...हर व्यक्ति को कम करना होगा अपने हिस्से का प्रदूषण, तभी बनेगी बात

Fri, 01 Oct 2021 06:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और ईको क्लब सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और ईको क्लब सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से निजी स्तर पर प्रदूषण कम करने की दिशा में पहल करने की अपील की है। उन्होंने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ जैसे अभियान को जारी रखने और कार पूल को प्रोत्साहित करने की भी अपील की। साथ ही दिल्लीवासियों से सुझाव भी मांगे हैं।

विज्ञापन


प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में पर्यावरण मंत्री ने दिल्लीवासियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार दिन-रात प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने हिस्से के प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

अभी तक के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सर्दियों के दौरान प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है। इसके लिए वाहनों से होने वाला प्रदूषण, धूलकण, बायोमास के अलावा दूसरे राज्यों से भी प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी होती है। सरकार प्रदूषण को पैदा होने से रोकने के लिए अनेक कदम उठा रही है। हम सभी मिलकर प्रदूषण पैदा करते हैं। सरकार की कोशिश है कि प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को कैसे एक जन आंदोलन बनाया जाए। हम अगर अपने हिस्से के प्रदूषण को कम करते हैं तो भी हालात सुधर सकते हैं।
विज्ञापन


‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ और कार पूल से आएगी कमी
गोपाल राय ने कहा कि इस बैठक में जो सुझाव सामने आए हैं, इसके तहत ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ ड्राइव का आगे जारी रखने और कार पूल को बढ़ावा देने के लिए आरडब्ल्यूए की ओर से सहयोग जरूरी है। सर्दियों में रात के वक्त बायोमास जलाए जाते हैं। सोसाइटी में तैनात गार्ड और सुरक्षा कर्मियों के लिए हीटर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। आरडब्ल्यूए, एनजीओ एवं इको क्लब के सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप होना चाहिए, ताकि इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। सरकार की तरफ से जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

विंटर एक्शन प्लान में शामिल किए जाएंगे सुझाव
गोपाल राय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगले दो दिन तक अपने सुझाव greenwarroom@gmail.com पर दे सकता है। सभी सुझावों को अपने विंटर एक्शन प्लान में शामिल किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें