फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोर्ट का आदेश: हनी सिंह के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई बंद कमरे में होगी

Tue, 28 Sep 2021 04:15 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गायक हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी द्वरा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा मामले के संबंध में कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया कि इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में होगी।
विज्ञापन
honey singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और गायक यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दर्ज घरेलू हिंसा मामले के संबंध में दिल्ली की एक कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई बंद कमरे में होगी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के आग्रह पर यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


हाल ही में हनी सिंह की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

क्या है पत्नी शालिनी का आरोप 
शालिनी की शिकायत के अनुसार, हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होंने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होंने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत बुरा सुलूक होता था।
विज्ञापन


मुआवजे के रूप में मांगे 10 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ इस रिश्ते में जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से यह भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दें, ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
अपनी पत्नी के आरोपों पर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था। हनी सिंह ने लिखा, '20 साल की मेरी साथी/पत्नी, श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी हूं। मेरे गानों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।' इसके अलावा भी हनी सिंह ने अपने दिल की कई सारी बातें लिखी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें