दिल्ली की एक अदालत ने अबू बकर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। पुलिस ने उसे अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी हमलों को अंजाम देने और देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है।
दिल्ली की एक अदालत ने आतंकी साजिशों में शामिल रहे अबू बकर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बकर को उसके अन्य साथियों के साथ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उस पर देश में अस्थिरता पैदा करने, आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और आतंकी मॉड्यूल के गुर्गों के साथ साजिश रचने के आरोप हैं। इन मामलों को देखते हुए अदालत ने उसकी जमानत को रद्द कर दिया है। ऐसे में उसे जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा।