फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऐतिहासिक धरोहर स्थलों को देखने फिर से उमड़ी भीड़

Wed, 09 Feb 2022 12:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

लाल किला, पुराना किला और हुमायूं का मकबरा देखने दिनभर आते रहे लोग।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस तक लाल किला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब महीने भर बाद दर्शनार्थियों के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर स्थल खुले तो इन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लाल किला, पुराना किला और हुमायूं का मकबरा देखने के लिए दिनभर लोग आते-जाते रहे। लाल किला घूमने के लिए दोपहर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। करीब दो बज रहे थे, जब परेड ग्राउंड की तरफ वाले प्रवेश द्वार पर क्यूआर कोड से टिकट बुक करने वालों का तांता लगा था। अंदर जाने के लिए चेकिंग प्वाइंट पर भी भारी भीड़ लगी थी। 

विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात यहां सेना के जवान माइक से सामाजिक दूरी बनाए रखने और लाइन लगाकर आने की हिदायत दे रहे थे। यहां पर भीड़ को देखकर एक बात साफ हो गई कि अब लोगों के दिमाग से धीरे-धीरे कोविड का डर समाप्त हो रहा है। क्योंकि यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूमने पहुंचे थे।

पुराना किला देखने सैकड़ो लोग पहुंचे
पुराना किला घूमने के लिए इसी तरह लोग पहुंचे थे। लेकिन यहां लाल किले जितनी भीड़ नहीं थी। लोग महिलाओं और बच्चों सहित घूमने पहुंचे थे। किला प्रशासन ने बताया कि पहले दिन कम भीड़ आई, उम्मीद है कि कल से भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन


सेल्फी लेते दिखे बच्चे और महिलाएं
हुमायूं का मकबरा देखने के लिए मंगलवार को दिनभर लोग आते रहे। मकबरा परिसर के चारों तरफ बने लॉन की घास कुछ देर पहले ही कटी थी, जिसकी महक महसूस हो रही थी। मकबरा प्रशासन ने बताया कि मकबरे के चारों तरफ साफ सफाई पूरी है, उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां अधिक भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें