फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 38 नए मामले, कोई मौत नहीं

Tue, 14 Sep 2021 10:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38,288 हो गई है। इनमें से 14,12,805 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 400 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 15 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा। लगातार सातवें दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38,288 हो गई है। इनमें से 14,12,805 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 400 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 98 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 254 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में दस रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.41 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 70,308 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 46,255 आरटी-पीसीआर से और 24,053 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 93 ही रह गए हैं।

1,64,880 को लगी वैक्सीन
पिछले 24 घंटों में 1,64,880 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1,03,645 को पहली और 61,235 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक एक करोड़ 51 लाख 71 हजार टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें