फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 45 नए मामले आए सामने, सक्रिय मरीजों की संख्या 400 के पार

Tue, 14 Dec 2021 11:37 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विभाग ने बताया कि अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 407 हो चुकी है, जिनमें से 193 मरीजों का इलाज घरों में हो रहा है। जबकि 169 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पिछले एक दिन में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 31 लोग ठीक हुए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 48120 सैंपल की जांच पिछले एक दिन में हुई है, जिनमें से 0.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। नए मामले बढ़ने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से बढ़कर 400 पार हो चुकी है।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 407 हो चुकी है, जिनमें से 193 मरीजों का इलाज घरों में हो रहा है। जबकि 169 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है। इसी के साथ ही कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1441793 हो चुकी है, जिनमें से 1416286 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 25100 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 125 हो चुकी है। विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1.35 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक राजधानी में 97.99 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें