फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: केजरीवाल ने सोशल मीडिया से की प्रतिभावान खिलाड़ी की पहचान, दी तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Sun, 14 Nov 2021 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी की पहचान करने, उसके आगे बढ़ने में उसकी मदद करने के लिए तैयार है। किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक तंगी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : twitter.com/ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों एक प्रतिभावान खिलाड़ियों की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खिलाड़ी लोकेश का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा था। वीडियो में यह भी बताया गया था कि आर्थिक तंगी के कारण लोकेश अपना ट्रेनिंग कार्यक्रम नहीं कर पा रहे थे। संयोग से यह वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तक जा पहुंचा। इसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों से इस प्रतिभावान खिलाड़ी की पहचान करने की बात कही। लोकेश की पहचान होते ही मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी से मुलाकात की और उसे ₹300000 की मदद दी। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी की पहचान करने, उसके आगे बढ़ने में उसकी मदद करने के लिए तैयार है। किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक तंगी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। 'प्ले एंड प्रोग्रेस’ योजना के तहत लोकेश कुमार को तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता का चेक दिया गया है। 

रजत पदक विजेता
दिल्ली का 15 वर्षीय लोकेश कुमार बहुत होनहार एथलीट है। वह आरके पुरम के सेक्टर-2 स्थित दिल्ली सरकार के सर्वोदय को-एड विद्यालय में 10वीं के छात्र हैं। लोकेश कुमार अपने परिवार के साथ नंद नगरी में एक बहुत छोटे से घर में रह रहे हैं। बताया गया है कि उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं और मां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती हैं। लोकेश कुमार लगातार 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) दौड़ अंडर-16 कैटेगरी में पहुंच रहे हैं। दिल्ली स्टेट मीट में एथलीट लोकेश कुमार ने अंडर-16 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए शुरू की योजना
दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ नामक एक योजना शुरू की है। जिसके तहत स्कूल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने को लेकर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। लोकेश कुमार के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने उन्हें वित्तीय सहायता देने पर पर विचार किया। ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ योजना के अनुसार खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए दिए जाते है। इसके साथ ही, खिलाड़ी का वार्षिक आधार पर मूल्यांकन किया जाता है और खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतर होने पर उसे बाद के वर्षों में भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
केजरीवाल सरकार ने विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। दिल्ली सरकार को यकीन है कि जब यह यूनिवर्सिटी बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, तो देश भर से खिलाड़ी दिल्ली आएंगे और वे दिल्ली का हिस्सा बन जाएंगे। दिल्ली सरकार का मकसद है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में ऐसा बच्चा अपनी पसंद का खेल ही खेलेगा, लेकिन उसे ग्रेजुएशन की डिग्री मिलेगी। यहां खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने में कोई अड़चन न आए। यूनिवर्सिटी में तैयार किए जा रहे यह खिलाड़ी विश्वस्तरीय खेलों में मेडल जीत कर दिल्ली और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें