फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने कहा- यकीन नहीं होता कि अंबेडकर जैसा कोई इंसान पैदा हुआ था

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 मार्च तक चलने वाले इस भव्य शो के प्रतिदिन दो शो होंगे। आम जनता के लिए यह शो बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन सीमित सीट होने के कारण टिकट पहले बुक करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन प्रसंगों को जनता तक पहुंचाने के लिए आज से भव्य नाटक मंचन की शुरूआत की है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुए इस मंचन के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन इतना अद्भुत रहा है कि यह विश्वास करना भी कठिन हो जाता है कि कोई व्यक्ति इतनी बड़ी उपलब्धि एक जीवन में कैसे हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन आम जनता तक पहुंचाने वाले इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए यह विशेष नाट्य मंचन शुरू किया गया है। यह शो 12 मार्च तक चलेगा। इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन इसमें आने के लिए फोन से सीट बुक करानी पड़ती है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छुआछूत जैसी सामाजिक समस्या के कारण बाबा साहब को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई आई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सर्वोच्च शिक्षा प्राप्त की। वे न केवल उच्च शिक्षा हासिल करने में कामयाब हुए, बल्कि 1914-15 में कोलंबिया तक जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की। यह बड़ी तपस्या का कार्य है।

केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब को केवल संविधान निर्माण के लिए ही याद किया जाता है, लेकिन उनकी अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर गहरी समझ को कम लोग ही जानते हैं। उन्होंने देश में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को स्थापित करने में भी बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह उनके व्यक्तित्व में अनेक ऐसी बातें हैं जिसे आम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।     

टिकट पहले बुक करना होगा

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 मार्च तक चलने वाले इस भव्य शो के प्रतिदिन दो शो होंगे। आम जनता के लिए यह शो बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन सीमित सीट होने के कारण टिकट पहले बुक करना होगा। मोबाइल नंबर 8800009938 पर काल करके या www.babasahebmusical.in जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस शो में मुख्य कलाकार के रूप में रोहित बोस रॉय, कथाकार के रूप में टिस्का चोपड़ा और टीकम जोशी जैसे शानदार कलाकार हैं। महुआ चौहान ने नाटक का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें