स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 1483 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड केयर सेंटर में तीन व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 460 नए मामले मिले हैं। दो लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। हालांकि, 649 लोगों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर एक फीसदी से कम 0.81 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 1483 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड केयर सेंटर में तीन व कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन
अस्पातलों में 200 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 56, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 64 व वेंटिलेटर पर 13 मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 56984 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 47246 आरटीपीसीआर व 9738 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 2085 व 5673 कंटेनमेंट जोन हैं।