फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टैक्स चोरी के आरोप में सिविल सेवा कोचिंग संस्थान पर छापा, आयकर विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 09 Mar 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

विजन आईएएस हाल ही में तब विवादों में आ गया था जब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया था कि एक लेक्चर के वीडियो में दिख रहे संस्थान के फेकल्टी सदस्य द्वारा में हिंदू-विरोधी बातें कही जा रही हैं।
विज्ञापन
income tax raid on VisionIAS - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बुधवार को दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान विजनआईएएस के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान पर कर चोरी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संस्थान के दिल्ली के पूसा रोड स्थित व अन्य परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जांच टीमें संस्थान के वित्तीय दस्तावेजों और अकाउंट्स की जांच कर रही हैं। कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया गया है। संस्थान की अन्य शहरों में भी शाखाएं हैं। संस्थान से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन

हाल ही में आया था विवादों में

संस्थान हाल ही में तब विवादों में आ गया था जब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया था कि लेक्चर के वीडियो में दिख रहे संस्थान के फेकल्टी सदस्य द्वारा में हिंदू-विरोधी बातें कही जा रही हैं।

ट्विटर पर मांगी थी माफी

इसके बाद 28 फरवरी को कोचिंग संस्थान ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से बयान जारी कर कहा था कि वीडियो क्लिप उस चर्चा का एक छोटा हिस्सा है, जो संस्थान के सम्मानित फेकल्टी सदस्य बोल रहे हैं।
संस्थान ने कहा था, ''विजनआईएएस भारतीय संविधान में निहित लोकाचार और मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखता है और अगर किसी को दुख पहुंचा है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया है और इसके लिए दिल से माफी मांगी जाती है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें