फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील, त्योहार पर एहतियात बरतें

Thu, 04 Nov 2021 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार जाने पर करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन, मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि त्योहार के इस मौसम में वह एहतियात बरतें। कोरोना कम हो गया है, अभी दिल्ली से गया नहीं है। दिवाली की बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। आप सब लोग बहुत खुश हैं। कोरोना कम हो गया है। सब इस वक्त बाजार भी जा रहे हैं, लेकिन कई लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। वह मास्क नहीं पहने होते। चारों तरफ से कई सारी तस्वीरें आ रही हैं। 

विज्ञापन


अरविंद केजीवाल के मुताबिक, पिछली साल यही त्योहारों का समय था, जब कोरोना बहुत तेजी से बढ़ गया। क्योंकि हमने लापरवाही की थी। सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि अब लापरवाही मत करें। यह अपने लिए नहीं कह रहा हूं। मुझे आपकी और आपके परिवार की सेहत की चिंता है। कोरोना बड़ी खतरनाक बीमारी है। इसलिए ऐहतियात जरूरत बरतिए। कोशिश कीजिए कि कम से कम बाहर निकलें और अगर बाहर निकलें भी तो मास्क जरूरत पहन लीजिए। यह मास्क आपको बचा सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि इस समय डेंगू बहुत फैला हुआ है। डेंगू को हम अपने स्तर पर अपने घर में रोक सकते हैं। डेंगू साफ पानी में होता है। अगर हम हर हफ्ते 10 मिनट का समय निकाल कर अपने घर में सारे बर्तन या गमले हैं, जहां पर पानी जमा है, उसे उड़ेल दें और उसमें ताजा पानी भर दें, तो हम डेंगू से बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें