फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैंट: किसानों ने पहुंच जताया समर्थन, की इंसाफ की मांग

Tue, 10 Aug 2021 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्थानीय प्रदर्शनकारी व प्रधान अजीत के मुताबिक, सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट के पहुंचने के कयास थे। लेकिन, किसी कारणों से वह नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैंट में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में सोमवार को कुछ किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंच इंसाफ की मांग की। इस दौरान अन्य प्रदर्शनकारियों ने दिनभर पंखा रोड पर बैठकर प्रदर्शन जारी रखा। परिजनों ने घटना के नौंवे दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, सागरपुर से आने वाली तरफ से वाहनों के लिए फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से को भी खोल दिया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय प्रदर्शनकारी व प्रधान अजीत के मुताबिक, सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट के पहुंचने के कयास थे। लेकिन, किसी कारणों से वह नहीं पहुंचे। दूसरी ओर राकेश टिकैट के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात था। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मंच से लेकर अन्य बंदोबस्त कर रखे थे। स्थानीय प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बच्ची को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

वाहनों के लिए खोला गया फ्लाईओवर
सोमवार को वाहनों के लिए सागरपुर से आने वाले फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। हालांकि, आगे आने पर प्रदर्शनस्थल के पास रास्ता बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक सड़क से हटना संभव नहीं है। दूसरी ओर फ्लाईओवर खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। रास्ता बंद होने के कारण फ्लाईओवर के एक हिस्से पर ही वाहनों का दबाव रहता था। इससे पीक आवर में जाम की समस्या व दुर्घटना का खतरा बना रहता था। बीते सप्ताह रविवार को हुई घटना के एक-दो दिन बाद ही रास्ते को बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें