फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सो रही महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पति पर साजिश का शक, जांच जारी

Sun, 29 Jan 2023 11:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार इमराना अपने परिवार के साथ भजनपुरा के नूर-ए-इलाही इलाके में रहती है। वर्ष 2010 में इमराना की रहीसुद्दीन नामक युवक से शादी हुई थी। फिलहाल इमराना के यहां 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ सालों बाद ही इमराना को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की गई। 

 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला को सोते समय जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने सोते समय उसके बिस्तर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। बाद में कमरे की बाहर से कुंडी भी लगा दी। महिला दर्द से चिल्लाने लगी। किसी तरह उसने आग बुझाकर पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में कमरे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता इमराना (30) की जीटीबी अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। भजनपुरा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इमराना अपने परिवार के साथ भजनपुरा के नूर-ए-इलाही इलाके में रहती है। वर्ष 2010 में इमराना की रहीसुद्दीन नामक युवक से शादी हुई थी। फिलहाल इमराना के यहां 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ सालों बाद ही इमराना को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ी कि तंग आकर इमराना ने अपने मायके में रहने लगी। रिश्तेदारों व परिजनों ने समझा-बुझाकर पति-पत्नी के बीच समझौता कराया। पिछले कुछ समय से दोबारा इमराना अपनी ससुराल आकर रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को बच्चों को स्कूल भेजने के बाद इमराना अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गई। इस बीच उसके पति ने बिस्तर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। इमराना की जब आंख खुली तो उसने खुद को आग में घिरा पाया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। आग बुझाकर उसने अपने फोन से पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी में हुई हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।इमराना के भाई मुस्तकीम ने बताया कि शनिवार सुबह को पुलिस ने उसे कॉल कर बहन के जले होने की सूचना दी। वह तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचा। बहन लगभग 70 फीसदी जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें