उधर जल बोर्ड ने दावा किया है कि शुक्रवार की शाम तक यमुना नदी में अमोनिया स्तर कम होने की उम्मीद है। जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा के कई शहरों से यमुना नदी में अत्याधिक मात्रा में रसायनिक कचरा बहा दिया है। इस कारण यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। इतना ही नहीं, उससे आग्रह किया गया है कि यमुना नदी में रसायनिक कचरा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
ये इलाके होंगे प्रभावित
जल बोर्ड के तीनों संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद होने के कारण नई दिल्ली के तमाम इलाके जिनमें सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज राजेंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगमविहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी एवं उनके आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों की व्यवस्था की है। पेयजल की कमी होने पर लोग पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।