दिल्ली में प्रदूषण का 48 प्रतिशत पराली के कारण
सफर के मुताबिक, रविवार को पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4,189 घटना दर्ज की गईं। दिल्ली के प्रदूषण में इसका हिस्सा 48 फीसदी रहा। इस सीजन में पराली से प्रदूषण का यह सबसे अधिक हिस्सा है। सफर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज हवाओं के कारण पराली का धुआं तेजी से दिल्ली की हवा में घुलकर इसे जहरीला बना रहा है।