फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की सांस: छह दिन बाद दिल्ली की हवा में सुधार, आज का एक्यूआई 290, कल से फिर बिगड़ेंगे हालात

Sun, 19 Dec 2021 07:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, मौसमी दशाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन, सोमवार से वेंटिलेशन इंडेक्स में कमी होने के कारण वायु गुणवत्ता बिगड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में भी बदलाव हुआ है। इस कड़ी में शनिवार को तेज रफ्तार से चली हवाओं ने प्रदूषण घटाकर वायु गुणवत्ता को बहुत खराब से खराब श्रेणी में ला दिया, जिससे छह दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। बीते 24 घंटे में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड हुई हैं। इससे स्थानीय स्तर पर जमे हुए प्रदूषकों को दूर तक फैलने में मदद मिली। हालांकि, आज भर की राहत के बाद सोमवार से फिर से हवा के बिगड़ने के आसार हैं। आज सवेरे का एक्यूआई 290 दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, मौसमी दशाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन, सोमवार से वेंटिलेशन इंडेक्स में कमी होने के कारण वायु गुणवत्ता बिगड़ने के आसार हैं। इस वजह से प्रदूषण से मिली हल्की राहत सिर्फ एक दिन के लिए बनी रहेगी। शनिवार को तेज हवा चलने से वातावरण में मौजूद पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में भी कमी हुई है। पीएम 10 का स्तर 193 व पीएम 2.5 का स्तर 117 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) ने एक दिन पहले हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रतिघंटा का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि, दिन के पहले पहर में हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रतिघंटा रही, लेकिन दूसरा पहर आते-आते हवा की रफ्तार 25 व शाम तक 40 किमी प्रतिघंटा तक रिकॉर्ड की गई। इस वजह से वातावरण में मौजूद स्थानीय स्तर के प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैलने में मदद मिली। 
विज्ञापन


आईआईटीएम के मुताबिक, शनिवार को मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का भी साथ मिलने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मिक्सिंग हाइट का स्तर जहां 1400 मीटर रहा वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 13000 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में तेजी से पारा लुढ़केगा और मैदानी इलाकों में शीत लहर दर्ज होने की संभावना है। इससे मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स में कमी आने के कारण वायु गुणवत्ता के दोबारा बिगड़ने के आसार हैं। 

इस क्रम में रविवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। वहीं, सोमवार को हवा की रफ्तार आठ से 15 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है।   

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 291 रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले यह 329 रहा था। शुक्रवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई गुरुग्राम की हवा भी शनिवार को खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंच गई। सबसे साफ हवा ग्रेटर नोएडा की 240 आंकड़े का साथ दर्ज की गई है। 
 
शहर 18 दिसंबर 17 दिसंबर
दिल्ली 291 329
फरीदाबाद 275 268
गाजियाबाद 276 272
ग्रेटर नोएडा 240 222
गुरुग्राम 287 316
नोएडा 256 255
विज्ञापन


दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
जहांगीरपुरी
मुंडका
रोहिणी
अलीपुर
ओखला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें