फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो में महिला को गलत तरीके से छू रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 10:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि कड़कड़डूमा मेट्रो से चढ़ी महिला ने एक युवक पर उसे गलत जगह छून के आरोप लगाकर शिकायत दी थी। इसके बाद आरोपी को चिह्नि कर प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक पर चलती ट्रेन में उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मेट्रो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपी को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा नगर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 अप्रैल को एक महिला ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन थाने में एक युवक के खिलाफ चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि महिला कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। बाद में सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें