फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आप प्रवक्ता बोले- विधानसभा को जवाब न देने का प्रस्ताव चोर की दाढ़ी में तिनका

Sun, 30 Jan 2022 01:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरी दिल्ली में मुफ्त में होर्डिंग्स लगा रही है। उसने नगर निगम को करोड़ों रुपये किराया नहीं दिया है। इस कारण नगर निगम कंगाल बनी हुई है।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में भाजपा पार्षदों की ओर से विधानसभा को किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं देने के पास किए प्रस्ताव को आम आदमी पार्टी ने चोर की दाढ़ी में तिनका की संज्ञा दी है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में विधायकों ने भाजपा की ओर से दिल्ली भर में होर्डिंग लगाने के बारे में नगर निगम को किराए देने के संबंध में प्रश्न पूछा था, मगर आयुक्त ने प्रश्न का स्पष्ट तौर पर जवाब नहीं दिया, वहीं भाजपा पार्षदों ने जवाब नहीं देने का प्रस्ताव पास कर दिया।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरी दिल्ली में मुफ्त में होर्डिंग्स लगा रही है। उसने नगर निगम को करोड़ों रुपये किराया नहीं दिया है। इस कारण नगर निगम कंगाल बनी हुई है। एक होर्डिंग की साइट का किराया 1-1.5 लाख रुपये महीना है। वहीं विधानसभा में नगर निगम से पूछे गए प्रश्न के जवाब में उनके आयुक्तों ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में किसी सवाल का जवाब नहीं आता है तो उसपर कार्रवाई की जाती है। उसी प्रकार से किसी सवाल का जवाब गलत देना सीधा-सीधा विधानसभा के विशेष अधिकार का हनन है।

विज्ञापन

कौन कर रहा हजारों करोड़ की लूट- आप

उन्होंने एक साल के किराये के आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में 1,100 मीटर की पीडब्ल्यूडी की सड़क है और दोनों ओर की सड़कों का करीब 2,200 मीटर का क्षेत्र है और इस पर होर्डिंग्स लगते हैं। साधारण तौर पर माना जाए कि दो किलोमीटर में पांच होर्डिंग्स लगते हैं और एक होर्डिंग का महीने का किराया यदि एक लाख रुपया है तो एक साल का करीब-करीब 2,680 करोड़ रुपया बनता है। यह राशि तीनों नगर निगम के पास आनी चाहिए, मगर यह राशि नगर निगम को नहीं मिल रही है। यह हजारों करोड़ों रुपयों की लूट कौन कर रहा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें