उधर, आनंद पर्वत की कठपुतली कॉलोनी में झुग्गी बस्ती में मंगलवार दोपहर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां पहुंची थीं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 50 से ज्यादा झुग्गियां जल गईं। हालांकि, यहां आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। कुछ लोगों ने सामान निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक थीं कि वह सफल नहीं हो सके। आशियाना और सामान जलने के बाद पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।