फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शादी समारोह में करंट लगने से रोटी बना रहे युवक की मौत, हादसे में बुरी तरह झुलस गया था मृतक

Tue, 08 Mar 2022 02:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसकी लापरवाही से आसिफ की मौत हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शादी समारोह में रोटी बना रहे युवक को टेंट के खंभे से करंट लग गया। हादसे में युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त खेकड़ा, बागपत, यूपी निवासी आसिफ (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसकी लापरवाही से आसिफ की मौत हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक आसिफ अपने परिवार के साथ खेकड़ा, बागपत में रहता था। इसके परिवार में पिता शमशाद अली, मां और चार बहनें हैं। आसिफ तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। कल्याणपुरी 12 ब्लॉक में बाला नामक व्यक्ति के बेटे की रविवार को बारात जानी थी। शनिवार रात को मेहमानों के लिए खाना बनाने का काम होना था। आसिफ अपने साथी फुरकान के साथ जलेबी चौक, कल्याणपुरी में लगे टेंट में रोटी बना रहा था। शादी में नानाराम नामक व्यक्ति ने अपना टेंट लगाया हुआ था। तंदूर के पास टेंट हाउस का एक लोहे का खंभा लगा था। रोटी बनाने के दौरान आसिफ ने जैसे ही उसे टच किया। 
विज्ञापन


उसे जोरदार करंट लगा। वह खंभे से चिपक गया। फुरकान ने उसे देखा तो किसी तरह उसे खंभे से छुड़ाया। बाद में अन्य लोगों की मदद से आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हरीश चंद्र नामक हलवाई के कहने पर वह रोटी बनाने आया था। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें