फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : इसलिए नहीं हो पाई हमलावरों की जांच, वकील जाते हैं बगैर चेकिंग 

Sat, 25 Sep 2021 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा/आदित्य पांडेय, नई दिल्ली

सार

टाई और बैंड की वजह से हमलावरों की नहीं हुई थी जांच। वकील की पूरी ड्रेस में सुबह ही आकर कोर्ट रूम में बैठ गए थे दोनों। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त। 
विज्ञापन
दिल्ली- रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली व एनसीआर के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार जितेंद्र गोगी की हत्या बहुत ही सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। इसके लिए बाकायदा रोहिणी कोर्ट की रेकी और ट्रायल भी किया गया था। हमलावर राहुल उर्फ फफोदा व उसका साथी वकील की पूरी ड्रेस में आए थे। उन्होंने टाई व बैंड लगा रखा था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि ऐसे में दोनों हमलावरों की चेकिंग नहीं हुई थी और वे आसानी से कोर्ट के अंदर चले गए। दोनों हमलावर टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के गुर्गे थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि दोनों बदमाशों ने वकील की ड्रेस में कोर्ट में पहले जाकर देखा कि कहां और क्या परेशानी आएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि दोनों हमलावर सुबह के समय ही कोर्ट में आकर बैठ गए थे। रोहिणी जिले के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कोर्ट रूम व उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। कोर्ट रूम ले जाने की गैलरी व इंट्री पाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनकी फुटेज जब्त कर ली गई है। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोगी को मारने की घटना दोपहर करीब 1.15 बजे की है। इस मामले में प्रशांत विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गोगी को हाईरिस्क सिक्योरिटी मिली हुई थी। उसकी सिक्योरिटी में तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मी और कमांडो तैनात थे। 
विज्ञापन


गोगी की हत्या के बाद तिहाड़ के जेलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
 कोर्ट रूम में जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद तिहाड़ के सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर मंडोली जेल की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने बैठक की है। गोगी की हत्या में हाई सिक्योरिटी सेल में बंद सुनील मान उर्फ टिल्लू का नाम आ रहा है। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वह टिल्लू की सुरक्षा की समीक्षा करें और जरूरत हो तो अन्य जेल में भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

वकील की ड्रेस में बिना चेकिंग हो जाती है कोर्ट में एंट्री

रोहिणी कोर्ट रूम में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदात हुई। इस वारदात के बाद पता चला कि अपराधियों के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देना कितना आसान है।  रोहिणी कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस पहनकर कोई भी अपराधी आसानी से घुस सकता है। 

रोहिणी कोर्ट रूम में हुए रक्तपात के बाद यहां काम करने वाले वकील सहमे हुए हैं। वरिष्ठ वकील मनोज कुमार निगम ने बताया कि गेट नंबर 1, 4, 5 और 7 से रोहिणी कोर्ट परिसर में प्रवेश होता है। गेट नंबर 1 केवल जजों के लिए है, 4 और 7 से वकीलों की एंट्री होती है और 5 नंबर से मुवक्किल को एंट्री मिलती है। जजों के वाहन देखते ही गेट खोल दिए जाते हैं। 

मुवक्किल अपनी तारीख की पर्ची दिखाकर कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं। वकीलों की ड्रेस देखकर गेट पर इन्हें कोई नहीं रोकता। शुक्रवार को अपराधी काली ड्रेस में कोर्ट परिसर में बिना तलाशी कराए हथियारों के साथ घुस गए।

गोगी ने एनकाउंटर के डर से वीडियो वायरल किया था
जितेंद्र उर्फ गोगी के पूरे गैंग पर 10 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने गिरोह के बदमाशों पर मकोका भी लगा रखा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 3 मार्च-2020 को तीन गुर्गों समेत गोगी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने स्वॉट स्क्वॉड के साथ घेराबंदी की तो गोगी ने एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने का वीडियो वायरल कर दिया।

गोगी के साथ शार्प शूटर कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया था। गोगी ने वीडियो में कहा...मैं अलीपुर का जितेंद्र गोगी...। दिल्ली पुलिस ने हमें घेर लिया है। मेरा एनकाउंटर हो सकता है...। इसलिए वह सरेंडर कर रहा है। मेरे साथ कुलदीप व अन्य भाई हैं। हमारे पास कोई हथियार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें