फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सेना के जवान को चलती ट्रेन से फेंका, चाकू से किया हमला, फौजी की हालत नाजुक

Tue, 21 Dec 2021 07:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घायल जवान की पहचान गांव कलिंगा, भिवानी हरियाणा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह सेना के राजपुताना राइफल में बतौर सिपाही कार्यरत है। कुलदीप की जम्मू कश्मीर में तैनाती थी, जहां से उसका तबादला जयपुर हुआ था। 19 दिसंबर को वह दुरंतो एक्सप्रेस से जयपुर जा रहा था।
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास बदमाशें ने दुरंतो एक्सप्रेस में सवार सेना के एक जवान के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायल होने के बावजूद जवान भाग रहे बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने जवान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घायल जवान की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घायल जवान की पहचान गांव कलिंगा, भिवानी हरियाणा निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह सेना के राजपुताना राइफल में बतौर सिपाही कार्यरत है। कुलदीप की जम्मू कश्मीर में तैनाती थी, जहां से उसका तबादला जयपुर हुआ था। 19 दिसंबर को वह दुरंतो एक्सप्रेस से जयपुर जा रहा था। सुबह करीब पौने चार बजे ट्रेन दया बस्ती स्टेशन से आगे निकली। उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी।

विज्ञापन

रफ्तार कम होने की वजह से कुछ बदमाश ट्रेन में सवार हो गए। बदमाशों ने बोगी में कुलदीप से फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों के साथ उसकी हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान तीन बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायल होने के बावजूद सिपाही ने भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और पेट में दो, सीने पर एक, गर्दन पर एक और पीठ में एक चाकू मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

सिपाही को घायल करने के बाद बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान ट्रेन निकल गई। लहूलुहान होने के बावजूद सिपाही बदमाशों का पीछा भाग रहा था। ट्रैक की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की नजर घायल सिपाही पर पड़ी। उससे घटना के बारे में पूछताछ की। उधर सिपाही ने कर्मचारी की मदद से पुलिस और अपने परिचित को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कुलदीप को बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया। उधर परिवार वालों से घटना की जानकारी मिलने पर कुलदीप के प्लाटून कमांडर सुबेदार प्रेमपाल सिंह ने अपने जवानों को बाड़ा हिंदुराव अस्पताल भेजा और सिपाही को वहां से दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस रेलवे कर्मचारी के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें