फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की राह : फ्रीडम-251 का मास्टरमाइंड दो साथियों संग गिरफ्तार, मनी माफिया के रूप में कुख्यात

Sun, 10 Oct 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

आरोपी मोहित के खिलाफ धोखाधड़ी व जबरन वसूली के 48 मामले दर्ज हैं। आरोपी ने दुबई ड्राइ फ्रूट के नाम से भी दुनिया भर के लोगों को ठगा।
विज्ञापन
मोहित गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंगिंग बेल्स कंपनी के मालिक व स्मार्ट फोन फ्रीडम-251 देने का झांसा देकर 200 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी मोहित गोयल ने अपने साढ़ू को फंसाने की साजिश रची, लेकिन अपराध शाखा ने इस षड्यंत्र से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नोएडा निवासी मोहित गोयल को दो साथियों गुरुग्राम निवासी सुमित यादव व विनित उर्फ शैंकी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दुनियाभर में %मनी माफिया% के नाम से जाने वाले मोहित गोयल पर एक अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल ने डॉक्यूमेंट्री बनाकर उसे मनी माफिया बताया। मोहित ने न सिर्फ स्मार्ट फोन %फ्रीडम-251% के नाम से देशभर के लोगों से 200 करोड़ की ठगी की बल्कि जेल से बाहर आने के बाद उसने %दुबई ड्राइ फ्रूट% के नाम से एक और फर्जी कंपनी बनाकर ठगी की। इसके बाद लगातार आरोपी फरार चलता रहा।

मोहित को लगता था कि उस पर जितने भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह सभी मुकदमे उसके साढ़ू विकास मित्तल ने दर्ज करवाए हैं। इसी का बदला लेने के लिए उसने विकास को फंसाने की साजिश रची। मोहित के खिलाफ ठगी व जबरन वसूली के 48 मामले दर्ज हैं। आपराधिक वारदातों में बराबर का साथ मोहित के करीबी सुमित ने दिया। सुमित के खिलाफ भी नोएडा में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आठ मामलों में इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं। इसने लंदन के नामी संस्थान से हॉस्पिटेलिटी व मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से शामली का रहने वाले मोहित ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है। 2016 में मोहित ने %डिजीटल इंडिया प्रोग्राम% की बात कर एक कंपनी रिंगिंग बेल्स प्रा.लिमिटेड की स्थापना की। मोहित ने दावा किया कि वह 251 रुपये में देश का सबसे सस्ता मोबाइल लांच कर लोगों को देगा। इसके लिए आरोपी ने कंपनी की प्री-बुकिंग की।

लेकिन न तो मोबाइल दिए गए और न ही रुपये वापस किए गए। कई जगह मोहित के खिलाफ शिकात हुई। इसके खिलाफ 200 करोड़ की ठगी के आरोप लगे। बाद में यह गिरफ्तार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद मोहित ने ड्राइफ्रूट की कंपनी बनाकर दुनियाभर के लोगों को ठगा। नामी चैनल को पता चला तो उन लोगों ने मोहित पर एक डोकोमेंट्री बनाकर इसको मनी माफिया का नाम दे दिया। तभी से माहित के नाम के आगे मनी माफिया भी जुड़ गया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विकास को फंसाने के लिए मोहित ने और क्या-क्या चालें चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें