फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के सामने बदमाश हुए पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन छीनकर भाग रहा था, छात्रा ने शर्ट पकड़ बाइक से गिराया
विज्ञापन

लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोचा

पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा से फोन झपटना बदमाशों को भारी पड़ गया। छात्रा ने लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। लोगों ने बदमाश की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खुशबू (18) रोहिणी में रहती है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसकी मां रोहिणी के सेक्टर 23 में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाती है। बृहस्पतिवार रात खुशबू मां के साथ रेहड़ी के पास बैठी थी। वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान रोहिणी निवासी अनिल नाम का बदमाश अपने सहयोगी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। बाइक को कुछ दूर रोककर अनिल खुशबू के पास आया और उससे मोबाइल छीनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू ने विरोध किया, लेकिन बदमाश उसे धक्का मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वह भागकर अपने सहयोगी के पास पहुंचा और बाइक पर बैठ गया, लेकिन खुशबू वहां पहुंच गई और उसकी शर्ट पकड़ ली, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। शोर सुनकर लोग वहां पहुंच गए और अनिल को दबोच लिया, जबकि उसका सहयोगी बाइक उठाकर वहां से फरार हो गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें