फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के दौरान युवकों के दो गुटों में झगड़ा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल के जश्न के दौरान दो गुटों में झगड़ा, एक की मौत
- चार अन्य जख्मी, घायलों को माता चन्नन देवी अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में मंगलवार रात नए साल के पहले दिन जश्न मना रहे लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने चाकू, लाठी, डंडों और शराब की बोतल से दूसरे गुट पर हमला कर दिया। वारदात के बाद हमला करने वाला गुट फरार हो गया। पुलिस ने घायल सुमित कुमार (30), राजा, मोहित, सुमित व शम्मी को माता चन्नन देवी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुमित को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती चारों का इलाज जारी है। बिंदापुर थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुमित कुमार परिवार के साथ विशु विहार, बिंदापुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सुमित कंझावला इलाके में गिलास बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार शाम को काम खत्म होने के बाद सुमित अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने चला गया। वह अपने दोस्त राजा, सुमित, मोहित व शम्मी के साथ बैठकर एक ढाबे में शराब पीने लगे। इसी दौरान ढाबे में ही बैठे लड़कों के दूसरे गुट से सुमित व बाकी लड़कों का झगड़ा हो गया। आरोप है कि इन लड़कों ने लाठी, डंडों, चाकू और शराब की बोतल से हमला कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें