फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर बस के कंडक्टर ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडक्टर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी
विज्ञापन


सुसाइड नोट में डिपो मैनेजर पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला क्लस्टर बस डिपो के एक कंडक्टर ने बृहस्पतिवार सुबह घेवरा रेलवे क्रांसिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने डिपो मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों की लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान निहाल विहार निवासी हरिदर्शन (27) के रूप में हुई है। वह कंझावला क्लस्टर बस डिपो में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार सुबह सवा नौ बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने घेवरा रेलवे क्रांसिंग के पास महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिससे उसकी पहचान हरिदर्शन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिदर्शन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके डिपो मैनेजर ने उसे परेशान किया, जिसके कारण वह खुदकुशी कर रहा है। उसने लिखा है कि उससे गलती हुई थी, जिसके लिए उसने माफी भी मांग ली थी, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण वह खुदकुशी कर रहा है।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें