फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरों के गैंग का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने में 500 से अधिक मोबाइल चुराए
विज्ञापन

गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

झारखंड और बिहार से आकर मोबाइल चोरी करते थे
12 लाख के 151 फोन, 1.08 लाख रुपये बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झारखंड और बिहार से दिल्ली आकर मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग का दक्षिण जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में सात आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान सोनू, रमेश कुमार, विक्की कुमार, बिकराम, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 लाख से अधिक के 151 मोबाइल और 1.08 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने एक माह में 500 से अधिक मोबाइल उड़ाकर काफी करोलबाग में बेच दिए थे। चोरी के मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर आगे बेच दिया करते थे। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हौजखास थाना पुलिस ने एक सूचना के बाद सी-50 भजनपुरा स्थित मकान पर छापा मारा। वहां पुलिस को चोरी के 151 मोबाइल व एक लाख से अधिक कैश बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह 8 दिसंबर को बिहार व झारखंड से दिल्ली आए थे। यहां आने के बाद इन लोगों ने किराये का कमरा लिया। गैंग के सभी लड़के भीड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी करते और कमरे पर ले आते। फोन चोरी करने के बाद सबसे पहले उसको बंद कर दिया जाता था।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें