फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी बवाल: क्राइम ब्रांच ने गुलाम रसूल को किया गिरफ्तार, हिंसा करने वालों को मुहैया कराया था हथियार

Tue, 19 Apr 2022 09:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुल्ली भी जहांगीरपुरी इलाके के सी ब्लॉक में रहता है। इसी ब्लॉक में अन्य आरोपी रहते हैं। पुलिस ने रविवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि उसके पास मौजूद हथियार के बारे में उससे जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी हिंसा में आरोपियों को हथियार मुहैया करने वाले आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में गुल्ली के नाम का खुलासा किया था। उसके बाद से अपराध शाखा स्थानीय बदमाश गुल्ली की तलाश कर रही थी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब 24 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोनों नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुल्ली भी जहांगीरपुरी इलाके के सी ब्लॉक में रहता है। इसी ब्लॉक में अन्य आरोपी रहते हैं। पुलिस ने रविवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि उसके पास मौजूद हथियार के बारे में उससे जानकारी हासिल की गई। जिसमें गुल्ली का नाम सामने आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुल्ली से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने आरोपियों को हिंसा के लिए हथियार मुहैया करवाए थे या नहीं। बदमाश ने आरोपियों को हथियार मुहैया करवाने के लिए पैसे लिए थे या नहीं। बताया जा रहा है कि सोनू उर्फ इमाम को भी गुल्ली ने ही हथियार मुहैया करवाया था। 

दिल्ली पुलिस के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के दौरान जिन हथियारों से गोलियां चली हैं उन हथियारों को स्थानीय बदमाश ने आरोपियों को मुहैया करवाए। नाबालिग ने भी पूछताछ में स्थानीय बदमाश गुल्ली का नाम लिया। पुलिस अब गुल्ली के अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है और गुल्ली से पूछताछ कर हिंसा में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें