फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की ठगी का मामला: जालसाज सुकेश चंद्रशेखर की अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया को 27 सितंबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में 

Mon, 20 Sep 2021 08:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड फिल्म मद्रास कैफे में काम कर चुकी लीना मारिया जालसाज सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी है। पुलिस ने लीना को मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लीना मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री लीना मारिया को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में लीना मारिया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म मद्रास कैफे में काम कर चुकी लीना मारिया जालसाज सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी है। पुलिस ने लीना को मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने लीना को गिरफ्तार उसके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद की।

विज्ञापन


मकोका केस के तहत किया गिरफ्तार
सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- महंत नरेंद्र गिरी: पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, बोले- संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में निभाई बड़ी भूमिका
विज्ञापन


जेल से बाहर निकलवाने के नाम पर की करोड़ो रुपये की ठगी 
अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह दिलवाने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद वह रोहिणी जेल में रहने के दौरान रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह की पत्नियों से उनके पतियों को जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी की। मालविंदर और शिविंदर की पत्नियों की शिकायत की जांच में पुलिस ने पाया कि इस मामले में सुकेश की पत्नी समेत जेल और बैंक के कुछ कुछ कर्मचारी शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- दवा जमाखोरी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से गौतम गंभीर को मिली राहत, निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक

पति के काले कारनामे में रही है शामिल 
करोड़ों की ठगी के मामले सामने आने के बाद ईडी ने सुकेश के चेन्नई स्थित बंगले पर दबिश दी थी। जहां से 16 कीमती गाड़ियां, महंगे कपड़े और अन्य महंगे सामान मिले थे। जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि लीना मारिया अपने पति के ठगी के पैसे को मौज मस्ती में उड़ा रही थी। सुकेश की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी लीना से पूछताछ की। दो बार पूछताछ करने के बाद ठगी में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लीना पॉल मारिया का जन्म केरल में हुआ है। वह फिल्म मद्रास कैफे के अलावा बिरयानी, हसबेंड इन गोवा और कोबरा जैसी फिल्म में काम कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें