फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो दिन बाद कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत, एक दिन में 36 लोग मिले संक्रमित

Wed, 01 Sep 2021 10:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान 42 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
 
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान 42 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं पिछले एक दिन में 59013 सैंपल की जांच हुई जिनमें महज 0.06 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले।

विज्ञापन


इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,37,800 हो चुकी है जिनमें से 14,12,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 25082 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मामले 343 हैं। पिछले एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

विभाग के अनुसार अभी 86 कोरोना मरीज अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। वहीं अस्पतालों में 219 मरीज उपचाराधीन हैं। दिल्ली के अस्पतालों में 11796 बिस्तर खाली पड़े हैं। राजधानी में कुल संक्रमण दर 5.59 फीसदी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब हर दिन मामले कम मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन भी घटकर 141 हो चुके हैं। मध्य दिल्ली और उत्तर पूर्वी जिले में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा 2.57 करोड़ अधिक हो चुका है। 

1.35 लाख लोगों ने ली वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1,35,877 लोगों ने वैक्सीन लिया। इनमें से 97791 लोगों ने पहली और 38086 ने दूसरी खुराक ली है। अब तक दिल्ली में 1.35 करोड़ से अधिक वैक्सीन ले चुके हैं जिनमें से 96.41 लाख लोग पहली और 38.61 लाख दूसरी खुराक ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें