फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : तीन दिन बाद दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना, 500 से ज्यादा संक्रमित

Thu, 24 Feb 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अभी भी 2344 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 1574 रोगी अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं लेकिन 241 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा सात मरीजों के घर में क्वारंटीन रहने की जगह न होने की वजह से उन्हें कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन बाद दिल्ली में फिर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उछाल दर्ज हुआ। पिछले एक दिन में 500 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि इस दौरान तीन मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई। आंकड़ों के अनुसार बीते शनिवार को राजधानी में 635 लोग संक्रमित मिले थे लेकिन इसके बाद रविवार को 570, सोमवार को 360 और मंगलवार को 498 नए मरीज सामने आए जबकि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 583 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच 603 रोगियों को छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार बीते एक दिन में 55504 नमूनों की जांच में 1.05 फीसदी कोरोना संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन


फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,57,598 हुई है जिनमें से 18,29,145 रोगी ठीक हुए लेकिन 26109 रोगियों की अब तक मौत हुई है। दिल्ली में अभी भी 2344 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 1574 रोगी अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं लेकिन 241 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा सात मरीजों के घर में क्वारंटीन रहने की जगह न होने की वजह से उन्हें कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों में से 90 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जबकि 75 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। इनमें से 19 रोगियों की हालत अति गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण में उछाल आने के बाद भी राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 7067 तक पहुंच गई है। बीते दिनों संक्रमण में लगातार गिरावट आने के चलते कंटेनमेंट जोन भी कम हुए। पिछले एक दिन में ही करीब एक हजार इलाके डी सील किए गए हैं। 

1.34 करोड़ आबादी का टीकाकरण खत्म
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अब तक 1.34 करोड़ आबादी का टीकाकरण पूरा हो चुका है। इन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक हासिल कर ली हैं। हालांकि अभी भी करीब 40 लाख लोगों की दूसरी खुराक लेना बाकी है। इनके अलावा 3.93 लाख स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष से अधिक आयु वालों ने एहतियाती खुराक भी प्राप्त कर ली है। वहीं किशोर टीकाकरण की बात करें तो चार लाख से अधिक किशोर दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें