फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: अब दिल्ली की जेलों में भी कोरोना का कहर, 21 कैदी और 28 जेल स्टाफ मिले संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 07:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को दिल्ली की विभिन्न जेलों में 21 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 16 कैदी तिहाड़ में और पांच कैदी मंडोली जेल के हैं। वहीं 28 जेल कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप चल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की विभिन्न जेलों में भी कोरोना ने अपना विभीत्स रूप दिखा दिया। दिल्ली की विभिन्न जेलों में कोरोना से 21 कैदी संक्रमित पाए गए। इस दौरान 28 जेल कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की विभिन्न जेलों में 21 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 16 कैदी तिहाड़ में और पांच कैदी मंडोली जेल के हैं। वहीं 28 जेल कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 21 जेल कर्मी तिहाड़ में, पांच कर्मी रोहिणी जेल और दो कर्मी मंडोली जेल के संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इन लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें