फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया- होम आइसोलेशन वाले मरीज क्या करें और क्या नहीं

Sat, 08 Jan 2022 02:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कू एप पर बताया कि होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीज घर से अन्य सदस्यों से खुद को अलग रखें। ऐसे मरीजों को क्रॉस वेंटिलेशन (जहां से हवा आर-पार हो सके) वाले कमरे में रहें और कमरे की खिड़कियां खुली रखें।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कू एप पर बताया कि होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीज घर के अन्य सदस्यों से खुद को अलग रखें। मरीज क्रॉस वेंटिलेशन (जहां से हवा आर-पार हो सके) वाले कमरे में रहें और कमरे की खिड़कियां खुली रखें।
 

Koo App

होम आइसोलेशन में कोरोना के मरीज इन बातों का ख्याल रखें: - घर के अन्य सदस्यों से खुद को अलग रखे - क्रॉस-वेंटिलेशन वाले हवादार कमरे में रहे - ट्रिपल-लेयर मास्क पहने - साफ-सफाई का ख़ासा ख्याल रखे - खुद को व्यस्त रखें, परिवार और रिश्तेदारों से समय-समय पर फोन से बात करते रहें

View attached media content

- Satyendar Jain (@satyendarjain) 8 Jan 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज तीन लेयर वाले मास्क पहनें। एक मास्क को आठ घंटों से ज्यादा ना पहनें। और अगर पहले ही मास्क गीला या गंदा लग रहा है तो पहले ही बदल दें। मास्क को उपयोग करने के बाद उसे टुकड़ों में कर उसे 72 घंटों के लिए कागज में बंद रखने के बाद कूड़ेदान में फेंकें। मरीज जब कमरे में आए तो मरीज और उसकी देखभाल करने वाला, दोनों लोग एन-95 मास्क ही लगाएं।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीज खुद भी व्यस्त रहें और परिवार, रिश्तेदारों से समय-समय पर फोन पर बात करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें