फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 नए केस मिले, एक मरीज की हुई मौत, 36 ठीक होकर घर लौटे

Mon, 29 Nov 2021 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ दिया है। एक दिन में 43399 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ। 0.08 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 नए मामले आए हैं, कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली राज्य के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 43399 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ, जिसमें से 0.08 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए। 36 लोग कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे। 

कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में 8968 बिस्तरों की व्यवस्था है, जिसमें से 128 बिस्तरों पर लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि कोविड केयर सेंटर में 3871 बिस्तरों की व्यवस्था है, जिसमें से केवल एक बिस्तर पर इलाज चल रहा। कोविड हेल्थ सेंटर में 140 बिस्तर खाली हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में 22497676 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 13793816 लोगों को पहली और 8703860 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 28098 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 11023 लोगों ने पहली, जबकि 17075 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें