फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते ही भड़के कांग्रेसी, कपिल सिब्बल के आवास के बाहर शुरू किया प्रदर्शन

Wed, 29 Sep 2021 08:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पंजाब में मचे उथल-पुथल के बाद वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से सवाल किया था कि जब अध्यक्ष ही नहीं तो फैसले कौन ले रहा है? इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सिब्बल के खिलाफ जमकर नारे लगाए और 'गेट वेल सून' लिखे हुए पोस्टर दिखाए।

विज्ञापन


सिब्बल ने पार्टी अध्यक्ष के मुद्दे पर उठाया था सवाल
मालूम हो कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी में एक बार फिर घमासान शुरू गया है। पार्टी के हालात से खफा वरिष्ठ नेताओं के ग्रुप-23 के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब अध्यक्ष ही नहीं है तो फैसले कौन ले रहा है?  उन्होंने कहा कि इंतजार की भी हद होती है आखिर कब तक तक इंतजार करें? पार्टी तत्काल कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाए ताकि अंदर खुलकर बात हो। 

कांग्रेस को कमजोर होते नहीं देख सकते: सिब्बल
सिब्बल ने कहा कि आज हमें एकजुट होकर सरकार से लड़ने की जरूरत है। सब लोग मिलकर सोचें, पार्टी कैसे मजबूत हो। उन्होंने कहा कि नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पंजाब में गतिरोध के बीच अचानक फिर नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए संगठन चुनाव की मांग के सवाल पर सिब्बल ने कहा, कोई वजह नहीं है, बस कांग्रेस को कमजोर होते नहीं देख सकते हैं। पत्र भेजा था इतने समय तक तो इंतजार किया आखिर कब तक करेंगे? 
विज्ञापन


कांग्रेस में असंतुष्टों की संख्या अधिक है
उन्होंने कहा कि हम हमेशा पार्टी के साथ खड़े हैं और रहेंगे। हमने तो कभी पार्टी के  खिलाफ बयान भी नहीं दिया और आज भी साथ हैं। हमारा कहना है कि पार्टी मजबूत कीजिए बुनियादी तौर पर संगठन को मजबूत करें। सिब्बल ने ये भी कहा कि हम जी हुजूर-23 नहीं हैं। उन्होंने कहा, वैसे भी हम जी 23 प्लस हैं यानी असंतुष्टों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें