फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव बोले: समय से होगा सीएम फेस का फैसला, भाजपा की तरह उत्तराखंड को प्रयोगशाला के रूप में नहीं देखते 

Mon, 12 Jul 2021 09:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को हर तीन महीने पर मुख्यमंत्री बदलना पड़ता है। हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक समाधान ढूंढेंगे जो राज्य के लिए एक विजन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में कूदने को तैयार है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। मैंने राहुल गांधी से किन मुद्दों पर और कैसे आगे बढ़ना है, इसके बारे में चर्चा की है। देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने सभी सलाहों पर विचार करते हुए निर्देश दिया कि सभी चर्चाएं लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए।  

विज्ञापन




कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला समय से होगा। हम उत्तराखंड को भाजपा की तरह प्रयोगशाला के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। उन्हें हर तीन महीने पर मुख्यमंत्री बदलना पड़ता है। हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक समाधान ढूंढेंगे जो राज्य के लिए एक विजन प्रदान करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें