फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक के एथलीट बेटे को सीएम ने दिए 3 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सरकारी स्कूल के दसवीं के एक छात्र की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एथलीट लोकेश कुमार को प्ले एंड प्रोग्रेस योजना के तहत तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। रिक्शा चालक के बेटे लोकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस पर नजर पड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उसे अपने आवास पर बुलाया। अचानक मुख्यमंत्री कार्यालय से वित्तीय सहायता लेने के लिए बुलावा आने पर लोकेश कुमार आश्चर्यचकित रह गए। लोकेश का इसी तरह से प्रदर्शन बरकरार रहने पर दिल्ली सरकार आगे भी वित्तीय सहायता जारी रखेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेक सौंपते हुए कहा कि दो दिन पहले मुझे लोकेश के बारे में पता चला, इसलिए मैंने लोकेश से मिलकर 3 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। प्रतिभा के सामने पैसे की कमी को आड़े नहीं आने देंगे। नंद नगरी में रहने वाले लोकेश कुमार दिल्ली सरकार के आरके पुरम स्थित स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लोकेश एथलीट है लेकिन परिवार आर्थिक रूप से गरीब है। सीएम अरविंद केजरीवाल लोकेश की प्रतिभा के बारे में जानकार काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री मनीष सिसोदिया से बात कर लोकेश को वित्तीय सहायता पर विचार करने के निर्देश दिए।
अंडर-16 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत जीता
लोकेश लगातार 100, 300 और 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ अंडर-16 कैटेगरी में पहुंच रहे हैं। हाल ही में संपन्न दिल्ली स्टेट मीट में लोकेश ने अंडर-16 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत पदक जीता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें